इंग्लैंड ने ICC T20 World Cup 2026 में रच दिया इतिहास, लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुँची टीम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ICC T20 World Cup 2026

ICC T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने क्रिकेट की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर इंग्लिश टीम लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गई।

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत

श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की। कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक जड़कर टीम को दबाव से बाहर निकाला और मैच का रुख पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में किया।

ICC T20 World Cup 2026: इंग्लैंड का रिकॉर्ड

इस जीत के साथ इंग्लैंड ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा। कोई भी टीम पहले लगातार पांच T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी। इसके पहले पाकिस्तान और श्रीलंका क्रमशः चार-चार बार लगातार अंतिम चार में पहुँचे थे।

ICC T20 World Cup 2026

पाकिस्तान: 2007, 2009, 2010, 2012

श्रीलंका: 2009, 2010, 2012, 2014

इंग्लैंड का लगातार सेमीफाइनल में प्रदर्शन 2016 से शुरू हुआ था। 2016 में फाइनल तक पहुँचकर टीम वेस्टइंडीज से हार गई थी। इसके बाद 2021, 2022, 2024 और 2026 में इंग्लैंड ने लगातार सेमीफाइनल में जगह बनाई। 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब भी अपने नाम किया था।

ICC T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक की कप्तानी पारी

पाकिस्तान के खिलाफ इस अहम मैच में हैरी ब्रूक ने व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की। वह T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए। इससे पहले इस टूर्नामेंट में कुल 13 शतक लगे थे, लेकिन किसी कप्तान ने तीन डिजिट स्कोर नहीं बनाया था। 2010 में क्रिस गेल का सर्वोच्च स्कोर 98 रन था।

अब इंग्लैंड की नजरें फाइनल पर टिक गई हैं, और टीम की निरंतरता को देखते हुए वह खिताब की प्रबल दावेदार बन चुकी है।

read also: Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के