घूंघट न करने पर पति का हैवानियत भरा कदम: उज्जैन में बेटे को सड़क पर पटका, हालत नाजुक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद तीन साल के मासूम बेटे को सड़क पर पटक दिया। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। आरोपी पिता को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


पत्नी ने नहीं किया घूंघट, बच्चे पर निकाली भड़ास

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित मां मुस्कान ने बताया कि वह अपने पति आज़ाद शाह के साथ बड़नगर के बाजार गई थी। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से गांव उमरिया लौट रहे थे। रास्ते में बारिश शुरू होने पर आज़ाद ने बेटे तनवीर को अपनी गोद में ले लिया।

जब वे चामला नदी के पुल के पास पहुंचे, तो आज़ाद ने मुस्कान से कहा कि गांव के लोग आसपास हैं, इसलिए वह घूंघट कर ले। जब मुस्कान ने घूंघट करने में देरी की, तो आज़ाद ने गुस्से में आकर बेटे को सड़क पर पटक दिया और मौके से भागने की कोशिश की।


मौके पर लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

घटना के समय पास ही मौजूद ढाबा संचालक पीयूष मोरवाल ने तत्काल आज़ाद को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर आज़ाद शाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बच्चे को पहले बड़नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय उज्जैन रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए।


पुलिस जांच जारी, आरोपी हिरासत में

थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि बच्चा सिर, हाथ और पैर में बुरी तरह घायल हुआ है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक