HR News: जानिए HR की 10 बड़ी खबरें (30-12-2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
HR News

HR News:

यूएई में बैठे बाहुबली राव इंद्रजीत पर ईडी का शिकंजा
प्रवर्तन निदेशालय ने यूएई में बैठे बाहुबली राव इंद्रजीत के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आरोप है कि गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग कराई गई। राव इंद्रजीत ने इसे अफसरों की साजिश बताते हुए खुद को फंसाए जाने का दावा किया है। मामले की जांच मनी ट्रेल और विदेशी कनेक्शन तक पहुंच चुकी है।

नारनौल में खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर छात्राएं
नारनौल के पीएम श्री कन्या स्कूल में छात्राएं जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रही हैं। स्कूल में कक्षाएं खुले में लग रही हैं और बैठने के लिए डेस्क तक उपलब्ध नहीं हैं। इस हालात ने सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हरियाणा सरकार का बड़ा आदेश: अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी डिटेल
हरियाणा सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी संपत्ति का पूरा ब्योरा मांगा है। मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर 31 दिसंबर तक जानकारी देना अनिवार्य किया है। तय समय पर विवरण न देने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मेवात के युवक ने बदला धर्म, नाम रखा रवि
पलवल जिले में मेवात क्षेत्र के युवक साहुन ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम रवि रखा। युवक का कहना है कि उसके पूर्वज चंद्रवंशी हिंदू थे और वह अपनी जड़ों की ओर लौट रहा है।

रेवाड़ी सड़क हादसा: खाटू श्याम जा रहे दो दोस्तों की मौत
रेवाड़ी से खाटू श्याम जा रहे दो दोस्तों की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। एक मृतक की चार बेटियां हैं, जबकि दूसरे के बेटे का कुछ ही दिनों में कुआं पूजन होना था। हादसे से दोनों परिवारों में मातम छाया है।

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, सीएम का कार्यक्रम रद्द
हरियाणा में घने कोहरे के कारण मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, क्योंकि हेलिकॉप्टर उड़ नहीं सका। भिवानी में स्कूल बस की कार से टक्कर हो गई, जबकि कैथल में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। मौसम ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया।

हांडी खेड़ा बाबा की पत्नी के ऑनलाइन झाड़े चर्चा में
सिरसा में हांडी खेड़ा बाबा की पत्नी द्वारा किए जा रहे ऑनलाइन झाड़े विवाद में हैं। दावा किया जा रहा है कि इन झाड़ों से नशा छूटता है और ग्रह दोष दूर होते हैं। संजय भगत ने इसे बाबा की कृपा बताया है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज है।

गुरुग्राम में 200 करोड़ की ठगी का खुलासा
गुरुग्राम में सस्ते लग्जरी फ्लैट्स का झांसा देकर करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी बैंक नीलामी के नकली दस्तावेज दिखाकर लोगों को फंसाते थे। मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर पर 16 केस दर्ज हैं और नेटवर्क गोवा तक फैला है।

कैथल में कश्मीरी वेंडरों को धमकाने का मामला तूल पकड़ा
कैथल में कश्मीरी वेंडरों को धमकाने के मामले में दो और वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में धमकी देने वाले युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

हिसार नर्सिंग कॉलेज मामला: FIR में चौंकाने वाला खुलासा
हिसार में नर्सिंग छात्राओं की FIR में गंभीर खुलासा हुआ है। आरोप है कि संस्थान संचालक छात्राओं के सिर पर सेब रखकर निशाना लगाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर जांच शुरू कर दी है।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई