युद्ध सायरन को कैसे पहचानें? कैसी होती है इसकी आवाज और क्या बरतें सावधानियां

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने देशभर में युद्ध सायरन बजाने और इससे जुड़ी मॉक ड्रिल्स आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को न केवल युद्ध की चेतावनी देने वाले सायरन की पहचान कराना है, बल्कि आपदा की स्थिति में सही प्रतिक्रिया देना भी सिखाना है।

क्या होता है युद्ध सायरन बजाने का मकसद?

युद्ध सायरन का उपयोग कई महत्वपूर्ण स्थितियों में किया जाता है, जैसे:

  • संभावित हवाई हमलों की चेतावनी देने के लिए।
  • सिविल डिफेंस की तैयारियों की जांच करने हेतु।
  • ब्लैकआउट ड्रिल्स के दौरान अभ्यास करने के लिए।
  • रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए।
  • कंट्रोल रूम और इमरजेंसी टीम्स की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए।

इन सबका मकसद यही है कि संकट की स्थिति में आम नागरिकों और प्रशासन दोनों की प्रतिक्रिया बेहतर हो।

युद्ध सायरन की पहचान कैसे करें?

  • युद्ध का सायरन सामान्य सायरन से कहीं अधिक तेज और तीव्र होता है।
  • इसकी आवाज़ लगभग 120 से 140 डेसिबल तक हो सकती है।
  • यह 2 से 5 किलोमीटर तक की दूरी पर भी साफ़-साफ़ सुनाई देता है।
  • इसकी ध्वनि एंबुलेंस या पुलिस सायरन से अलग होती है और इसमें एक लंबा, ऊंचा और कंपकंपाने वाला साउंड होता है।
  • इसका मकसद होता है संभावित एयर स्ट्राइक या युद्ध की चेतावनी समय रहते देना।

जब युद्ध सायरन बजे तो क्या करें?

  1. घबराएं नहीं – सबसे पहले खुद को शांत रखें।
  2. तुरंत खुले स्थानों से हटकर सुरक्षित जगह पर जाएं।
  3. कोशिश करें कि 5 से 10 मिनट में किसी सुरक्षित शरणस्थल या बंकर जैसी जगह पर पहुंच जाएं।
  4. अपने मोबाइल, रेडियो या टीवी पर सरकारी अलर्ट पर ध्यान दें।
  5. बच्चों, बुजुर्गों और ज़रूरतमंदों की मदद करें।
  6. जब तक अगला निर्देश न मिले, बाहर न निकलें।

देशभर में की जा रही मॉक ड्रिल्स

गृह मंत्रालय के निर्देश पर मुंबई, श्रीनगर और गुजरात जैसे शहरों में मॉक ड्रिल्स की जा रही हैं। मुंबई के दादर के एंटनी डिसिल्वा हाई स्कूल में सायरन बजाकर लोगों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं, डल झील (श्रीनगर) में भी तैयारी की जा रही है। आने वाले दिनों में और भी राज्यों में 7 मई को मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

MHA की मॉक ड्रिल घोषणा: जानें मॉक ड्रिल क्या है, प्रकार, उद्देश्य और महत्व [पूरी जानकारी]..यह भी पढ़े

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

कोरिया: चरचा माइंस में कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत

कोरिया (छत्तीसगढ़) – कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का गरिमामय स्वागत

कोरिया: चरचा माइंस में कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत

कोरिया (छत्तीसगढ़) – कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का गरिमामय स्वागत

मराठी अस्मिता की सियासत: ठाकरे परिवार की आखिरी बाज़ी?

गुजराती व्यापारी पर हमला: क्या ठाकरे फिर पुरानी राजनीति पर लौट रहे

सिद्धारमैया का स्पष्ट ऐलान: “मैं पूरे 5 साल कर्नाटक का मुख्यमंत्री रहूंगा”

BY: Yoganand Shrivastava बेंगलुरु, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही

गरियाबंद में राशन वितरण की समयसीमा में बढ़ोतरी, लोगों को मिली बड़ी राहत

रिपोर्टर – लोकेश्वर सिन्हा, कांकेर गरियाबंद जिले में राशन वितरण को लेकर

कांकेर जंगलवार कॉलेज में बंदरों का ‘ट्रेनिंग डेमो’: वीडियो वायरल

रिपोर्टर: प्रशांत जोशी कांकेर स्थित प्रसिद्ध “जंगलवार कॉलेज” का एक अनोखा वीडियो

राजिम में कन्या शाला मर्जिंग का विरोध, छात्राओं ने गेट पर ताला लगाया

विरोध की वजहें छात्राओं की प्रतिक्रिया प्रशासन और बीईओ का रुख जनप्रतिनिधियों

स्वदेश न्यूज़ की खबर का असर, SDM के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के ग्राम खाती में शिक्षक की कमी

नेशनल हेराल्ड केस: ईडी का दावा— किराये की रसीदें थीं फर्जी, कोर्ट ने उठाए कई सवाल

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले

हिमाचल में मॉनसून का कहर: बादल फटने से अब तक 10 की मौत, रेड अलर्ट जारी

BY: Yoganand Shrivastva हिमाचल प्रदेश इन दिनों भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं

हेमंत खंडेलवाल बने BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, पहली बार विधायक को मिली कमान

मध्यप्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल से विधायक

1MDB घोटाले में स्टैंडर्ड चार्टर्ड फंसा? 2.7 अरब डॉलर का बड़ा केस दर्ज!

सिंगापुर की हाईकोर्ट में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के खिलाफ 2.7 अरब डॉलर

Trump-Backed 500% Tariff Bill: भारत-चीन की मुश्किलें बढ़ीं, रूस से तेल खरीद बना कारण

दुनिया भर में व्यापारिक समीकरण बदलने वाली बड़ी खबर सामने आई है।

कब तय होगा अगला दलाई लामा? 90 की उम्र के करीब पहुंचे धर्मगुरु ने तोड़ी चुप्पी, चीन को चेताया

BY: Yoganand Shrivastva धर्मशाला, दुनिया भर में सम्मानित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा,

Asia Cup 2025: भारत-पाक महामुकाबला 7 सितंबर को संभावित, शेड्यूल जल्द होगा जारी

एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लंबे समय

क्या बीजेपी में टूट की शुरुआत? आरएसएस और मोदी-शाह में तकरार तेज

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) खुद को दुनिया की सबसे बड़ी और 'पार्टी