दिल्ली में खौफनाक वारदात: नाबालिग पर चाकुओं से हमला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: राजधानी के बुराड़ी इलाके से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक 16 वर्षीय किशोर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उस पर 15 से ज्यादा बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार यह हमला गुरुवार दोपहर करीब 2 बजकर 32 मिनट पर हुआ। पीसीआर को सूचना मिली कि गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी में एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पीड़ित खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीड़ित की पहचान और हमला कैसे हुआ?

मृतक की पहचान भलस्वा निवासी एक 16 वर्षीय लड़के के रूप में हुई है। वह अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने रास्ता रोक कर दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान में उसके दोस्त ने बताया कि हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और चाकू से कई बार वार किए।

CCTV में कैद हुआ मर्डर

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में देखा गया कि आरोपी नाबालिग पर लगातार वार कर रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के दोस्त का बयान दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है।

यह घटना दिल्ली में सरेआम होती हिंसा और सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर जब इसका शिकार मासूम नाबालिग हों।

इंदौर में कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ एफआईआर | RSS और पीएम मोदी पर विवाद

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक: