Horoscope: 17-02-26

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे सलाह लेने से बचें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें, क्योंकि हानि की संभावना बन रही है। सरकारी कामकाज के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्या परेशान कर सकती है। आसपास के लोगों पर भरोसा सोच-समझकर करें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि: आज का राशिफल

आज आप आनंद और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, वरना पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है। घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान की संगति पर ध्यान देना आवश्यक है। अविवाहित लोगों को प्रेम जीवन में खुशी मिल सकती है।

मिथुन राशि: आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी सहकर्मी की बात से मन आहत हो सकता है। कार्यस्थल पर जरूरी बातें साझा करने से पहले सोच-विचार कर लें।

कर्क राशि: आज का राशिफल

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम है। मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा और पढ़ाई में मन लगेगा। पुराने कर्ज चुकाने का प्रयास सफल हो सकता है। लंबे समय से अटका सरकारी कार्य पूरा होने की संभावना है। व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी कार्य को लेकर मन में शंका हो तो उसे टालना बेहतर रहेगा। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। संतान को किसी कोर्स में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन अनुकूल रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और रुके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। मित्र के रूप में छिपे शत्रुओं से सावधान रहें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि: आज का राशिफल

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पिता की किसी बात से मन आहत हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, लेकिन उन्हें कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई आ सकती है।

वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

नई संपत्ति खरीदने के लिए दिन शुभ है। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। बातचीत में संयम रखें। कार्यक्षेत्र में सराहना और पदोन्नति की चर्चा हो सकती है। किसी से वाहन लेकर चलाने से बचें।

धनु राशि: आज का राशिफल

अविवाहित लोगों के लिए दिन शुभ है। साथी से मुलाकात संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुरानी गलती सामने आ सकती है। कोई मनोकामना पूर्ण होने से खुशी मिलेगी। निवेश करते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। व्यापार में अनावश्यक बदलाव करने से बचें।

मकर राशि: आज का राशिफल

सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। पुराने निर्णय को लेकर दुविधा हो सकती है। परिवार में मतभेद हों तो उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।

कुंभ राशि: आज का राशिफल

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी पूजा या आयोजन में शामिल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की बातों को नजरअंदाज न करें। कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। घर-परिवार के कार्यों पर ध्यान दें। गोपनीय बातें किसी से साझा न करें। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है।

मीन राशि: आज का राशिफल

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। लेन-देन से जुड़ा मामला परेशानी बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। कार्यों में रुकावट आ सकती है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती ह

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. फरवरी में बढ़ी

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. 13 साल बाद

jamtara news : जामताड़ा में अवैध बालू उठाव का आरोप, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

रिपोर्ट : रतन कुमार jamtara news : जामताड़ा जिले के पंजनियां पंचायत

mp wildlife tourism : प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित: सीएम

mp wildlife tourism : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश

Digital MP : सीएम डॉ. यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

Digital MP : साइबर पंजीयन से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा

Rajnandgaon में पोस्ट ऑफिस गबन को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Report by: Abhilash Dewangan, Edit by: Priyanshi Soni Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव

bhiwadi chemical factory fire : राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूरों की मौत

राजस्थान - भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक

Haridwar Jan Chaupal Program: हरिद्वार दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Haridwar Jan Chaupal Program: तय कार्यक्रम के अनुसार शाम को जन चौपाल