दुमका, बोकारो, पलामू समेत कई जिलों के IG, SSP और SP ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
hemant-soren-police-officers-meeting

रिपोर्ट: राजू सिंह

आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड, रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न जिलों एवं रेंजों से आए वरीय पुलिस अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर दुमका रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.) श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बोकारो रेंज के आई.जी. श्री क्रांति कुमार गडिदेशी, पलामू रेंज के उप महानिरीक्षक (डी.आई.जी.) श्री नौशाद आलम अंसारी, धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) श्री प्रभात कुमार, जमशेदपुर के एस.एस.पी. श्री पीयूष पाण्डेय, बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) श्री हरविंदर सिंह, पाकुड़ की एस.पी. श्रीमती निधि द्विवेदी एवं जामताड़ा के एस.पी. श्री राजकुमार मेहता शामिल हुए।

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, और आम जनता के साथ पुलिस के व्यवहार को और अधिक जनोन्मुखी बनाए जाने पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बल की कार्यप्रणाली और प्रतिबद्धता से आमजन के मन में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना प्रबल होती है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण झारखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों के हितों की रक्षा करते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।

इस भेंटवार्ता का उद्देश्य राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों से संवाद स्थापित करना और प्रशासनिक तालमेल को और अधिक प्रभावशाली बनाना था।

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर