भारी बारिश से 6 राज्यों में हाहाकार: हिमाचल में भूस्खलन से सड़के ठप, महाराष्ट्र में बाढ़ का खतरा, मुंबई में रेड अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

देश के छह राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन से कई रास्ते बंद हो गए हैं, जबकि महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश से नुकसान की खबरें आ रही हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में भूस्खलन से सड़के जाम

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लारजी-सैंज मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पागल नाला से आए मलबे ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। इसके अलावा शिमला-मंडी मार्ग पर सुन्नी-तत्तापानी रोड धंस जाने से यातायात पूरी तरह ठप है। स्थानीय लोगों और यात्रियों को अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित मार्गों से यात्रा करने की अपील की है और जल्द से जल्द सड़क बहाल करने का आश्वासन दिया है।

महाराष्ट्र में बाढ़, मुंबई में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। नांदेड़ जिले में एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। लेंडी नदी के बैकवॉटर ने कई गांवों को जलमग्न कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मुकर्माबाद गांव में करीब 40-50 भैंसे पानी में डूब गईं। वहीं, ग्रेटर मुंबई पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि जलभराव और कम दृश्यता के चलते लोग केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

5-6 गांवों का संपर्क टूटा

वाशिम जिले में बाढ़ का असर ज्यादा देखा जा रहा है। महागांव-बलखेड़ मार्ग और कई छोटे पुल पानी में डूब गए हैं, जिससे गांवों का संपर्क टूट गया है। लेंडी नदी के पानी ने 5-6 गांवों को चारों तरफ से घेर लिया है। कई नागरिक कल से फंसे हुए हैं और भोजन तक नहीं मिल पा रहा है। भारी बारिश से मूर्तिकारों की गणेश प्रतिमाएं भी भीग गई हैं। किसानों की फसलें लगातार तीसरी बार बर्बाद होने से वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में जलभराव

यूपी के बागपत जिले में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बड़ौत क्षेत्र की सड़कों पर तीन से चार फीट पानी भर गया है। गांधी रोड, जैन कॉलेज मार्केट और डाकखाना रोड तालाब में बदल गए हैं। दुकानों और घरों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। कई वाहन पानी में डूबकर खराब हो चुके हैं।

गुजरात के अंबाजी में सड़कें बनी नदी

गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी में मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है। मुख्य बाजार और निचले इलाकों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। अंबाजी-हिम्मतनगर मार्ग और पुलिस थाना क्षेत्र के पास की सड़कें नदी जैसी नजर आ रही हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में