लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, खेतों में जलभराव से फसलें प्रभावित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Ankit

भैंसदेही: बारिश के कारण फसल कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने खेतों में फसलों को काटकर रखा है और ऐनवक्त पर बारिश आ गई। जो फसल के लिए आफत बन गई। यदि मौसम साफ नहीं होता है तो सोयाबीन के दागी होने, फफूंद लगने जैसी संभावनाएं बढ़ जायेगी और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। वैसे ही इस बार अत्यधिक बारिश तथा पीला मोजेक रोग के कारण सोयाबीन का उत्पादन काफी प्रभावित होकर कम होना सामने आया है। अब जबकि सोयाबीन की कटाई का कार्य चल रहा है, इसी बीच एकाएक तेज बारिश का आना कटी फसल के लिए मुसीबत बन गया। किसानों का कहना है कि सोयाबीन की कटाई कर अभी फसल खेत में ही थी कि अचानक बारिश आने से कटी फसल को नुकसान पहुंचा है। बता दे कि खेतों में फसलें लगभग तैयार हो चुकी है। कई क्षेत्रों में सोयाबीन कटाई का कार्य भी जारी है। लेकिन बारिश के कारण किसान फसलों की कटाई नहीं कर पा रहे है। जिससे रबी फसल की बुआई देरी से होगी, वहीं किसानों का कहना है कि खेतों में ज्यादा समय नमी रहने के कारण पौधों के सडऩे का भी खतरा है। मौसम साफ होने के साथ तेज धूप नहीं निकलती है, तो फसलें समय पर सूखेगी नहीं और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेेगा।

किसानों को फसलों का दाम कम मिलने का डर –

आए दिन की बारिश से अब फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। बारिश से खेतों में पानी भर रहा है और जमीन गीली होने से कटाई का कार्य भी रुक गया है। इससे किसानों को दोहरे नुकसान, उपज की गिरावट और बाजार भाव में कमी का डर सताने लगा है। कहीं-कहीं सोयाबीन और मक्का की कटाई भी शुरू हो चुकी है। किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी है, जहां बारिश के कारण सोयाबीन के दाने दागी होने, फफूंद लगने और दाना काला होने जैसी स्थिति बन सकती है। किसानों का कहना है कि अतिवर्षा और पीला मोजेक के कारण सोयाबीन की फसले प्रभावित हुई है, वहीं अब बारिश से खेतों में पानी भर रहा है। इससे सोयाबीन फसल को नुकसान हो रहा है।

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल