,

Heatwave Alert: देश में भीषण गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट; 45°C तक पहुंचने तापमान के आसार

https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-28/

Heatwave Alert: देशभर में गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय तेज धूप और तपती हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 4 से 5 दिनों में गर्मी और तेज होगी, जिससे कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अनुमान है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Heatwave Alert: इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में लू चलने की संभावना है।

Heatwave Alert: तटीय इलाकों में उमसभरी गर्मी से राहत नहीं

जहां एक ओर उत्तर और मध्य भारत में लू का असर रहेगा, वहीं तटीय क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। 20 से 26 अप्रैल के बीच पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र, 20 से 22 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 20 से 24 अप्रैल के दौरान केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, और 24-25 अप्रैल को गुजरात के समुद्री क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।

Heatwave Alert: रात के तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत

दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 20 और 21 अप्रैल को रातें गर्म रह सकती हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल और ओडिशा में 20 से 22 अप्रैल के बीच रात का तापमान बढ़ने का अनुमान है।

Heatwave Alert: कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

तेज गर्मी के बीच कुछ इलाकों में मौसम करवट भी ले सकता है। दक्षिण, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। खासकर मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है।

Heatwave Alert: राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा तापमान

राजस्थान में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। कोटा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में 41.8 डिग्री, जैसलमेर में 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। चूरू और श्रीगंगानगर में 40.4 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

READ ALSO: Aaj Ka Panchang: पंचमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र और शुभ योगों के साथ जानें पूरा दिन कैसा रहेगा

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…