बकरीद पर दिल दहला देने वाली घटना: बुज़ुर्ग ने खुद को दी कुर्बानी, मौत से पहले छोड़ा भावुक पत्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

देवरिया (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बकरीद के दिन एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने परंपरागत पशु बलि की जगह खुद का गला रेतकर “कुर्बानी” दी। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरी घटना?

यह मामला देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव का है। यहां रहने वाले ईश मोहम्मद अंसारी ने 60 वर्ष की उम्र में एक ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बकरीद के दिन जब अधिकांश लोग पारंपरिक कुर्बानी की तैयारी में लगे थे, ईश मोहम्मद ने अपने घर के पास बनी एक झोपड़ी में अकेले जाकर खुद का गला काट लिया

करीब एक घंटे तक वह झोपड़ी में तड़पते रहे। बाद में जब घरवालों ने उनकी आवाजें सुनीं, तो उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।

गला रेतने से पहले लिखा था पत्र

इस आत्मघाती कदम से पहले ईश मोहम्मद गांव की मस्जिद गए, नमाज़ अता की और लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद घर लौटकर उन्होंने अल्लाह को याद किया और एक हाथ से लिखा खत तैयार किया, जिसमें उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे का कारण बताया।

पत्र में लिखा था:

“इंसान बकरे को बेटे की तरह पालता है और फिर उसे कुर्बान करता है। वह भी एक जीव है। मुझे लगता है सच्ची कुर्बानी वह है, जो इंसान खुद दे। मैं अल्लाह के नाम पर खुद को कुर्बान कर रहा हूं। मुझे किसी ने नहीं मारा। मुझे सुकून से दफनाना। जहां खूंटा बंधा है, वहीं मेरी कब्र बनाना।”

पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले पर देवरिया के एडिशनल एसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि यूपी-112 पर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने खुद को घायल कर लिया है। पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल ईश मोहम्मद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हालात गंभीर देख कर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की विधिक जांच कर रही है और मृतक के लिखे पत्र की भी प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है।

समाज और परिवार स्तब्ध

ईश मोहम्मद की इस आत्मघाती कुर्बानी से गांव में शोक की लहर है। परिजन और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं कि एक शांत स्वभाव का व्यक्ति ऐसा कदम कैसे उठा सकता है। फिलहाल मामले को लेकर चर्चा और सवाल दोनों जारी हैं कि क्या यह आस्था की अति थी या किसी मानसिक दबाव की परिणति।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण