बीजापुर के दुर्गम गांवों में स्वास्थ्य शिविर, 166 ग्रामीणों को मिला उपचार और नई उम्मीद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बीजापुर के दुर्गम गांवों में स्वास्थ्य शिविर, 166 ग्रामीणों को मिला उपचार और नई उम्मीद

Reporter: kushal Chopra, Edit By: Mohit Jain

बीजापुर जिले के वे गांव, जहाँ बारिश के मौसम में पहुँचना भी बड़ी चुनौती माना जाता है, वहां दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए जीवनरक्षक सहारा बनकर पहुंचा। भोपालपटनम ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम ने जोखिम भरा सफर तय करते हुए पाँच पहुंचहीन गांव-0फरसनार, कर्कवाड़ा, गोडनुगर, दूदेपल्ली और केरपे-में शिविर लगाया। कई जगह टीम को पैदल चलकर नदी-नालों और टूटी सड़कों को पार करना पड़ा।

ग्रामीणों को मिला उपचार, दवाइयाँ और जागरूकता
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिनों तक ग्रामीणों की जांच और उपचार किया। मलेरिया की जांच की गई, दवाइयाँ वितरित की गईं और बरसात के बाद फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के बाद महीनों तक यहां कोई सुविधा नहीं पहुँचती, ऐसे में यह शिविर उनके लिए जीवन का सहारा बनकर आया है।

166 लोगों का उपचार, कई बीमारियों की पहचान
बीजापुर के सीएमएचओ डॉ. पुजारी के अनुसार, शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। कुल 166 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 40 मलेरिया मरीज, 28 बुखार, 15 सर्दी-जुकाम, 10 दस्त के मरीज शामिल रहे। साथ ही कई ग्रामीणों की सामान्य एवं पुरानी बीमारियों की भी जांच कर आवश्यक दवाइयाँ दी गईं।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल ने इन दुर्गम इलाकों में फिर एक बार साबित किया कि सही प्रयास और समर्पण से हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाई जा सकती है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप