हजारीबाग: लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hazaribagh: Three criminals planning a robbery arrested with weapons

रिपोर्ट- रूपेश सोनी

पिस्टल-कारतूस और 35 हजार रुपये बरामद

हजारीबाग। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 23 सितंबर की रात गुप्त सूचना पर कटकमदाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियारों समेत दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में सशस्त्र बल और थाना पुलिस की टीम ने इलाके में वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान महुडर-विष्णुपुरी रोड पर अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मनीष राणा, दीपक गुप्ता और अमन कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, तीन मैगजीन, कुल 10 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक अपाचे बाइक और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए।

पूछताछ में अपराधियों ने खीरगांव पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी अभिनाश कुमार और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

इस कार्रवाई में कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा समेत पुलिस बल और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी चालाक क्यों न हों, कानून के शिकंजे से बचना मुश्किल है।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण