हजारीबाग पुलिस का बड़ा खुलासा — चौपारण में लूटकांड का महज़ दो घंटे में उद्भेदन, तीन अपराधी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Rupesh kumar Das

हजारीबाग: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में घटित लूट की घटना का हजारीबाग पुलिस ने महज़ दो घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त गाड़ी, लूटी गई पिकअप वैन, नकदी और मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर चोरी, लूट और डकैती जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मामला 15 अक्टूबर की रात का है, जब वादी रूपेश कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता राम सजीवन राय, निवासी दरवा, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार) अपनी पिकअप वैन संख्या BR 01GL-8677 से पटना के ट्रांसपोर्ट नगर से मेडिकल दवाइयाँ लोड कर रांची जा रहे थे। रात करीब 1 बजे चौपारण घाटी पार करने के बाद सीएम होटल के पास काले रंग की ब्रेज़्ज़ा कार (संख्या JH02BT-7723) सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। अपराधियों ने मारपीट कर वादी की पिकअप वैन, 21,300 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की। तकनीकी व मानवीय संसाधनों की मदद से पुलिस ने मात्र दो घंटे में सरदारपुर जीटी रोड से लूट में प्रयुक्त ब्रेज़्ज़ा गाड़ी जब्त कर ली और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तीसरे अपराधी को भी पकड़ा गया, जिसके पास से लूटी गई पिकअप वैन बरामद की गई।

गिरफ्तार अपराधियों में शिवम कुमार (20 वर्ष, निवासी बराई केंदुआ, चौपारण), राहुल सिंह (30 वर्ष, निवासी गणपति होटल के सामने, इटखोरी, चतरा) और अरविंद चौरसिया (33 वर्ष, निवासी इटखोरी, चतरा) शामिल हैं।

बरामदगी में ब्रेज़्ज़ा गाड़ी (JH02BT-7723), पिकअप वैन (BR 01GL-8677), ₹21,300 नकद, वादी का OPPO F25 Pro 5G मोबाइल फोन और अपराधियों के मोबाइल शामिल हैं।

छापामारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही श्री अजित कुमार विमल ने किया। दल में पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, अनुसंधानकर्ता श्रवण कुमार पासवान, एएसआई रवि रंजन, एएसआई जगदीश चंद्र प्रधान, एएसआई बादल कुमार महतो सहित चौपारण थाना रिज़र्व गार्ड शामिल थे।

हजारीबाग पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व