,

Hazaribagh में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh

Report by: Rupesh Das, Edit by: Priyanshi Soni

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से करीब 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Hazaribagh: सूचना पर त्वरित कार्रवाई, गठित हुई विशेष टीम

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के सिमरा रेस्ट हाउस के पास पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार की मौजूदगी में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

Hazaribagh: छापेमारी में बरामद हुई ब्राउन शुगर और नकदी

Hazaribagh

इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईचाक क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 300 से 500 रुपये में बेचता था।

Hazaribagh: एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

इस मामले में सदर (बड़ा बाजार) थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. एजाज (लगभग 30 वर्ष), पिता मो. उस्मान, निवासी यासिन गली, खिरागांव, थाना सदर बड़ा बाजार, हजारीबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Hazaribagh: अन्य तस्करों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर अमित आनंद, डीएसपी प्रशांत कुमार, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, गौतम उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Read also: Dhanbad: लोन विवाद में रिकवरी एजेंट की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, अपार्टमेंट के किचन से बरामद हुआ शव

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण