,

Hazaribagh बड़कागांव में दहशत और आक्रोश: 25 लाख की लूट और गोलीबारी के विरोध में आज बाजार पूर्णतः बंद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hazaribagh

Report: Rupesh kumar dass

Hazaribagh 7 फरवरी को नंदिनी ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े लूट और एक व्यवसायी को गोली मारे जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र के व्यापारियों को हिलाकर रख दिया है। अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के विरोध में आज सोमवार को बड़कागांव बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सुरक्षा की गारंटी मांगी।

दिनदहाड़े लूट और गोलीबारी से फैला डर

Hazaribagh बीते शुक्रवार को बड़कागांव दैनिक बाजार स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के संचालक प्रभु सोनी से अपराधियों ने करीब 25 लाख रुपए के जेवरात लूट लिए थे। वारदात के दौरान जब व्यवसायी सुधीर सोनी ने अपराधियों को पकड़ने का साहस दिखाया, तो बेखौफ बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। इस हिंसक घटना के बाद से ही स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मशाल जुलूस के बाद अब कैंडल मार्च की तैयारी

Hazaribagh विरोध की आग रविवार शाम से ही सुलगने लगी थी, जब व्यापारियों ने सांकेतिक मशाल जुलूस निकालकर प्रशासन को चेतावनी दी थी। आज सोमवार को भी स्वर्णकार संघ और व्यावसायिक संघ के आह्वान पर सभी दुकानें बंद रहीं। संघ ने घोषणा की है कि आज देर शाम एक विशाल कैंडल मार्च निकाला जाएगा, ताकि सोए हुए प्रशासन को जगाया जा सके और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की जा सके।

“कहीं सुरक्षित नहीं है स्वर्णकार समाज”: राम सेवक सोनी

Hazaribagh बड़कागांव स्वर्णकार समाज के प्रखंड अध्यक्ष राम सेवक सोनी ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “चाहे गांव हो या शहर, आज स्वर्णकार समाज कहीं भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे दिनदहाड़े लूट और हत्या का प्रयास कर रहे हैं।” व्यापारियों ने मांग की है कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read this: Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: रायपुर में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध