Hazaribagh: खूनी संघर्ष के बाद अपराधियों का तांडव, स्कॉर्पियो से 8 लोगों को कुचला; दो की मौत, ग्रामीणों ने फूंकी गाड़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hazaribagh

Report: Rupesh kumar dass

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नापो गांव में गुरुवार की रात हिंसा और रक्तपात का तांडव देखने को मिला। अवैध कोयला कारोबार के वर्चस्व की लड़ाई में एक व्यक्ति की हत्या कर भाग रहे अपराधियों ने रास्ते में 8 लोगों को अपनी स्कॉर्पियो से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में घायल हुए दो लोगों ने इलाज के दौरान रांची में दम तोड़ दिया। घटना से भड़के ग्रामीणों ने अपराधियों के वाहन को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

हत्या कर भाग रहे अपराधियों ने राहगीरों को रौंदा

Hazaribagh जानकारी के अनुसार, नापो खुर्द गांव निवासी रोहित साव, जो कथित तौर पर अवैध कोयला कारोबार से जुड़े थे, उनकी गुरुवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी सफेद रंग की स्कॉर्पियो से तेजी से भागने लगे। इसी हड़बड़ाहट में उन्होंने सड़क पर मौजूद कई लोगों को रौंद दिया। इस कुचलने की घटना में कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

इलाज के दौरान दो की मौत, परिवार के सदस्य घायल

Hazaribagh हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान प्रदीप साव और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दुखद पहलू यह है कि मृतकों में शामिल एक व्यक्ति की पत्नी और दो मासूम बच्चे भी इस घटना में बुरी तरह घायल हैं, जिनका उपचार अभी चल रहा है। घटना के बाद जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर छोड़े गए स्कॉर्पियो वाहन को घेरकर उसमें आग लगा दी।

कोयला वर्चस्व और कोल फैक्ट्री विवाद से जुड़ी है कड़ी

Hazaribagh स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पूरी रंजिश अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व कायम करने को लेकर है। बताया जा रहा है कि नापो गांव के बरवानिया इलाके में एक नई कोल हार्ड कूप फैक्ट्री के निर्माण को लेकर पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था। बड़कागांव क्षेत्र में पिछले दो महीनों से अवैध खनन की गतिविधियों में तेजी आई है, जिसे इस हत्याकांड का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Read this: Sasaram सासाराम में स्टार क्रिकेटर आकाशदीप का भव्य स्वागत, बोले- ‘मेहनत और लगन से गांव का खिलाड़ी भी छू सकता है आसमान’

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।