Hawa Mahal Fireworks: जयपुर में काईट फेस्टिवल का भव्य दूसरा चरण, हवामहल के सामने आतिशबाजी और लालटेन से सजा आसमान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hawa Mahal Fireworks

Report by: Suman, Edit by: Priyanshi Soni

Hawa Mahal Fireworks: राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा जयपुर जिला प्रशासन, जयपुर नगर निगम तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से आयोजित काईट फेस्टिवल के दूसरे चरण का भव्य आयोजन बुधवार को हवामहल के सामने किया गया। इस आयोजन ने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और पर्यटन पहचान को एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया।

Hawa Mahal Fireworks: हवामहल की पृष्ठभूमि में रंगीन आतिशबाज़ी ने मोहा मन

Hawa Mahal Fireworks

उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में पतंग उत्सव के दूसरे चरण का आकर्षण भव्य आतिशबाज़ी रही। गुलाबी नगर का ऐतिहासिक परकोटा रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आसमान में खिलते आतिशी फूल, रॉकेट और पटाखों की गूंज ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक देर तक इस अद्भुत नज़ारे को निहारते नजर आए।

Hawa Mahal Fireworks: लालटेन उड़ाने के कार्यक्रम ने बढ़ाया उत्सव का आकर्षण

दिनभर चले सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजनों के बाद शाम करीब 6:30 बजे पतंग उत्सव के दूसरे चरण में लालटेन उड़ाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोशनी से सजी लालटेन जब एक-एक कर आसमान में उठीं तो पूरा गुलाबी शहर उत्सव और आनंद के रंग में रंग गया। यह दृश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Hawa Mahal Fireworks: राजस्थान केवल देखने की जगह नहीं, एक जीवंत अनुभव: दिया कुमारी

Hawa Mahal Fireworks

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि काईट फेस्टिवल यह दर्शाता है कि राजस्थान केवल देखने की जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जिसे दिन और रात दोनों समय महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जयपुर और राजस्थान आगे भी ऐसे सांस्कृतिक, परंपरागत और भव्य आयोजनों का साक्षी बनेंगे, जो राज्य की पहचान को और सशक्त करेंगे।

Hawa Mahal Fireworks: देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है काईट फेस्टिवल

गौरतलब है कि काईट फेस्टिवल वर्षों से जयपुरवासियों के साथ-साथ देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में सैलानी इस उत्सव के माध्यम से राजस्थान की जीवंत संस्कृति, लोक कला और प्रसिद्ध आतिथ्य परंपरा का अनुभव करने जयपुर पहुंचते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Burhanpur : मकर संक्रांति का अनोखा उत्सव, भगवान ने उड़ाई “अभ्युदय मध्य प्रदेश” संदेश वाली पतंग

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व

Gorakhpur में सीएम योगी का गोशाला दौरा, गौसेवा पर दिया जोर

Report by: Arun kumar Gorakhpur : भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति में

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, 100 से अधिक