Haryana: जींद के पास ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, सात की मौत, 8 की हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana

हरियाणा के जींद के नरवाना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार नरवाना के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार देर रात हुआ, जब कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के 15 श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा करने जा रहे थे। बिरधाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे मैजिक वाहन सड़क से नीचे गड्ढों में पलट गया। टक्कर के बाद टाटा मैजिक वाहन में सवार सभी श्रद्धालु बुरी तरह फंस गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर सहायता की कोशिश की, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पाकर नरवाना थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में 50 वर्षीय रुक्मणी, 35 वर्षीय कामिनी, 55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, और 50 वर्षीय मुक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के