Haryana Budget Session 2026: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रखा विजन 2047 का रोडमैप, विकास और सुशासन पर दिया जोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana Budget Session 2026

Report by: Kapoor Sahib

Haryana Budget Session 2026: असीम कुमार घोष ने 15वीं हरियाणा विधानसभा के दूसरे बजट सत्र के पहले दिन अभिभाषण में प्रदेश के समग्र विकास, सामाजिक सुरक्षा, सुशासन और विजन 2047 की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है तथा सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

Haryana Budget Session 2026: विजन 2047- एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

राज्यपाल ने कहा कि “हरियाणा विजन डॉक्युमेंट 2047” राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने का रणनीतिक ब्लूप्रिंट है। उन्होंने बताया कि राज्य राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में 3.8 प्रतिशत का योगदान दे रहा है और राष्ट्रीय जीएसटी संग्रहण में 7.34 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश में पांचवें स्थान पर है।

Haryana Budget Session 2026: सामाजिक सुरक्षा और अंत्योदय पर फोकस

Haryana Budget Session 2026
हरियाणा विधानसभा

राज्यपाल ने बताया कि सोशल सिक्योरिटी पेंशन अब एक्टिव मोड में दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्रतिमाह 3200 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय दर्शन सरकार की नैतिक प्रतिबद्धता है।

Haryana Budget Session 2026: किसान, महिला और युवा सशक्तिकरण

सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और जोखिम कम करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां अपनाई हैं।महिला सशक्तिकरण के तहत सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है।

Haryana Budget Session 2026: आधारभूत ढांचा और विकास कार्य

  • वर्ष 2025-26 में 6030 किमी सड़कों की विशेष मरम्मत पूरी
  • 11607 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर
  • 1.56 लाख से अधिक मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित
  • 223 नए सबस्टेशन (2020-21 से अब तक)
  • 6019 गांवों में 24 घंटे बिजली (म्हारा गांव जगमग गांव योजना)

Haryana Budget Session 2026: ग्रामीण और शहरी विकास

महाग्राम योजना के तहत 19 गांवों में परियोजनाएं पूरी, 43 में कार्य प्रगति पर।
983 अटल लाइब्रेरी, 415 इंडोर जिम और 616 महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए गए।
858 अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमितीकरण के लिए अधिसूचित किया गया।

Haryana Budget Session 2026: आर्थिक उपलब्धियां

  • 2023-24 में कुल निर्यात 2.75 लाख करोड़ रुपये
  • 2024-25 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 1.61 लाख करोड़ रुपये
  • जनवरी तक राज्य जीएसटी वृद्धि में देश में प्रथम स्थान

Haryana Budget Session 2026: शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था

1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक पंजीकृत मामलों में सजा दर 74.13 प्रतिशत रही।
राज्य सरकार कानून के राज और शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Haryana Budget Session 2026: राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठने का आह्वान

राज्यपाल ने सदन के सभी सदस्यों से राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

यह खबर भी पढ़ें: Kaithal: पुंडरी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों का स्टॉक खाक

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण