Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haridwar

Report by: Dharmraj

Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में कमी की खबरों के बीच हरिद्वार में लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया है। अफवाहों के चलते कई गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा होने लगी है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों से घबराने या पैनिक फैलाने से बचने की अपील की है।

Haridwar: जिला प्रशासन ने की लोगों से अपील

जिला प्रशासन का कहना है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस जमा करने की कोशिश न करें।

Haridwar: गैस डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बैठक, समय पर डिलीवरी के निर्देश

Haridwar

स्थिति को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बैठक कर सभी ग्राहकों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि बुकिंग बढ़ने के कारण सप्लाई की प्रक्रिया थोड़ी प्रभावित हुई है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Haridwar: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर असर

इस बीच देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर रोक लगने से हरिद्वार के होटल, धर्मशालाओं और आश्रमों में गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे कई जगहों पर संचालन में दिक्कतें सामने आ रही हैं।

Haridwar: प्रशासन का दावा – गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बुकिंग और अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाएगा।

read also: Mussoorie के पास नौथा गांव में सीवरेज संकट, ग्रामीणों का जताई नाराजगी

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Middle East संकट से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आने-जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द

Middle East: मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG: 1. बलरामपुर में अफीम की

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में गर्मी का

Horoscope: 11-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का