Report by: Deepak, Edit by: Priyanshi Soni
Haldwani News: हल्द्वानी शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मल्ली बमोरी इलाके में एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने 15 से अधिक लोगों को काट लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। कुत्तों के हमले की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
घटना के बाद सभी घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन हमले की प्रकृति बेहद खौफनाक बताई जा रही है।
Haldwani News: वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया नगर निगम

इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम को हमलावर खुंखार कुत्ते मौके पर नहीं मिल सके। नगर आयुक्त ने बताया कि आक्रामक कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है और जल्द ही इन्हें पकड़ा जाएगा।
Haldwani News: आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के दावे
नगर निगम के अनुसार अब तक शहर में 4500 से अधिक कुत्तों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, जबकि 20 हजार से ज्यादा कुत्तों का बधियाकरण किया गया है। इसके बावजूद पॉलिशीट और मल्ली बमोरी जैसे इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक सबसे अधिक देखा जा रहा है।
Haldwani News: स्थानीय लोगों में दहशत
लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
Read also: Kedarnath News: भारी बर्फबारी और बारिश के बाद मौसम साफ, तेज धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत





