Gwalior Trade Fair: ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला तैयार, 25 को अमित शाह करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior Trade Fair

Gwalior Trade Fair: ग्वालियर का बहुप्रतीक्षित व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। मेला परिसर में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब केवल उद्घाटन समारोह का इंतजार है। 25 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेले का शुभारंभ करेंगे।

Gwalior Trade Fair: प्रशासन और मेला प्राधिकरण मुस्तैद

प्रशासन, मेला प्राधिकरण और व्यापारियों के समन्वय से अंतिम तैयारियां समय पर पूरी की गई हैं। इस बार मेले को पहले से अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। मेला परिसर में सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Gwalior Trade Fair: दुकानें, झूले और फूड जोन बने आकर्षण


मेले में ऑटोमोबाइल, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानें सज चुकी हैं। बच्चों और युवाओं के लिए आधुनिक झूले लगाए जा रहे हैं। फूड जोन भी तैयार किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को विभिन्न व्यंजनों का स्वाद मिल सके।

मेला परिसर में आरटीओ कार्यालय

इस बार व्यापार मेले में आरटीओ का कार्यालय भी तैयार किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को मेले के दौरान परिवहन से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

1 जनवरी से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 1 जनवरी से होगी। विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मेले को रंगारंग बनाएंगे।

जनवरी में होंगे कुश्ती दंगल

कुश्ती प्रेमियों के लिए मेला खास रहेगा। पुरुष पहलवानों की जिला, संभाग और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जनवरी में आयोजित की जाएंगी। महिला पहलवानों का दंगल भी 23 से 25 जनवरी तक होगा।

ऑनलाइन आवंटन से बढ़ी बाहरी व्यापारियों की भागीदारी

इस बार दुकानों का आवंटन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया है। कुल 2290 दुकानों के आवंटन के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी ग्वालियर पहुंचे हैं और अपनी दुकानों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: MP News: जानिए MP की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के