,

Gwalior Spa Center Police Raid: देर रात स्पा सेंटरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर दी सख्त चेतावनी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior Spa Center Police Raid

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Spa Center Police Raid सिटी सेंटर इलाके में आधी रात को एक्शन: ‘द बीच’ और ‘द हीलिंग’ स्पा पर पुलिस की दस्तक

Gwalior Spa Center Police Raid ग्वालियर पुलिस ने शहर के स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे संदिग्ध कारोबार पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। देर रात पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के दो नामी सेंटरों—’द बीच स्पा सेंटर’ और ‘द हीलिंग स्पा सेंटर’ पर अचानक छापा मारा। पुलिस की इस औचक कार्रवाई से स्पा संचालकों और वहां मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस को पिछले काफी समय से इन ठिकानों पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

Gwalior Spa Center Police Raid न रिकॉर्ड दुरुस्त, न रजिस्टर मेंटेन; मैनेजर और युवतियों से लंबी पूछताछ

कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के दस्तावेजों की जांच की, तो वहां भारी अनियमितताएं पाई गईं। सेंटरों पर आने-जाने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड रखने वाले एंट्री रजिस्टर मेंटेन नहीं थे। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद स्पा मैनेजरों और वहां काम करने वाली युवतियों को हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ की। एंट्री रजिस्टर गायब होने और अधूरी जानकारियों को लेकर पुलिस ने संचालकों को कड़ी फटकार लगाई।

Gwalior Spa Center Police Raid अनैतिक कृत्यों पर सख्त हिदायत; नियमों का उल्लंघन करने पर सील होंगे सेंटर

चेकिंग के दौरान स्पा सेंटरों के भीतर की गतिविधियां और माहौल पूरी तरह संदिग्ध पाया गया। हालांकि, पहली बार की इस अचानक चेकिंग में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पा मैनेजरों और स्टाफ को अंतिम समझाइश दी है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि स्पा की आड़ में किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो स्पा सेंटरों को तुरंत सील कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Biodiversity Conservation : शहरों से गायब होते जुगनू और गौरैया पर सीएम योगी ने जताई चिंता, कहा— ‘प्रकृति के संतुलन के बिना जीवन संभव नहीं’

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में