,

ग्वालियर में सिंधिया की समीक्षा बैठक: सभापति को लगाई फटकार, रेलवे स्टेशन निरीक्षण में दिए निर्देश

ग्वालियर में सिंधिया की समीक्षा बैठक: सभापति को लगाई फटकार, रेलवे स्टेशन निरीक्षण में दिए निर्देश

BY: MOHIT JAIN

केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पांच दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर लगातार विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सिंधिया ने जर्जर सड़कों, निर्माण कार्यों की धीमी गति और अफसरों के रवैये पर नाराज़गी जताई। बैठक शुरू होने से पहले ही नगर निगम सभापति मनोज तोमर को अनुपस्थिति को लेकर फटकार लगाई।

सभापति से पूछा – “कल क्यों नहीं आए थे?”

बैठक शुरू होने से पहले सिंधिया ने सीधे प्रश्न किया –
“मनोज, कल क्यों नहीं आए थे? यह ठीक नहीं है।”

इस पर सभापति ने हाथ जोड़कर सफाई दी और कहा –
“महाराज, कल श्राद्ध में गया था।”

रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण

अपने प्रवास के दौरान सिंधिया ने रविवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।

  • झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने परियोजना की मौजूदा प्रगति और शेष कार्यों की जानकारी दी।
  • बताया गया कि कॉनकोर्स का ढांचा तैयार हो चुका है और बाकी कार्य तेजी से चल रहे हैं।

फुट ओवरब्रिज की चौड़ाई पर उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने फुट ओवरब्रिज की संकरी सीढ़ियों पर सवाल उठाए।

डीआरएम ने जवाब दिया कि यह सीढ़ियां केवल प्लेटफॉर्म बदलने वाले यात्रियों के लिए होंगी और उनके लिए एसकेलेटर की भी व्यवस्था की गई है।

इस पर सिंधिया ने कहा –
“प्रयास करें कि सीढ़ियां कम से कम 4 फीट चौड़ी हों। पहले यहां 5 ट्रैक थे, मैंने 6 ट्रैक कराए हैं।”

पांच दिवसीय ग्वालियर प्रवास

सिंधिया का यह दौरा पांच दिनों तक चलेगा। रविवार को उन्होंने शिवपुरी और अशोकनगर का दौरा किया और अब ग्वालियर पहुंचकर यहां विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं।

  • जर्जर सड़कों पर जताई नाराज़गी
  • निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को दिए निर्देश
  • रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने पर जोर दिया

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…