ग्वालियर: ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा, युवक का न्यूड वीडियो बनाकर ऐंठे एक लाख रु.

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior: Sensational disclosure of blackmailing, Rs. 1 lakh extorted by making nude video of a youth.

रिपोर्ट- अरविंद चौहान, ग्वालियर


शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को मसाज के बहाने फंसाकर उसका न्यूड वीडियो बनाया गया और उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए वसूले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस उस अकाउंट होल्डर की तलाश में जुटी है, जिसमें रुपए ट्रांसफर किए गए थे।

क्या है पूरा मामला?
पिंटो पार्क राम विहार का रहने वाला एक युवक हजीरा चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। वहीं उसकी मुलाकात करीब 25 वर्षीय एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम शिवा शिवहरे बताया। बातचीत के दौरान शिवा ने युवक से मसाज कराने की बात कही, जिस पर पीड़ित युवक ने सहमति जताई।

इसके बाद शिवा उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर ग्वालियर के उपनगर गोसपुरा स्थित एक मकान में ले गया। वहां पहुंचने के बाद शिवा ने युवक से कपड़े उतारने को कहा और खुद भी कपड़े उतारकर मसाज करने लगा। तभी अचानक दो अन्य युवक कमरे में आ गए और उन्होंने पीड़ित का न्यूड वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी और ऑनलाइन ठगी
तीनों आरोपियों ने वीडियो दिखाकर युवक को डराया और धमकाया कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। घबराए युवक से आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फोन-पे ऐप से दो बार में 90 हजार और 10 हजार रुपए, कुल मिलाकर 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।

इसके बाद युवक को धमकाकर छोड़ दिया गया। डरे हुए पीड़ित ने यह बात पहले अपने भाई को बताई, फिर दोनों ने मिलकर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पैसे जिस खाते में ट्रांसफर हुए वह सतपाल सिंह के नाम
पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि पीड़ित से जो पैसे ऐंठे गए, वे एक सतपाल सिंह नामक व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। अब पुलिस सतपाल सिंह की तलाश कर रही है कि कहीं वह इस गिरोह का हिस्सा तो नहीं है या फिर उसका खाता किसी और ने गलत तरीके से इस्तेमाल किया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
मामले में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर के मुताबिक, “मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। टेक्निकल टीम साइबर ट्रांजैक्शन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

GOLD-SILVER: भारत में आज सोना और चांदी की कीमतों पर विस्तृत रिपोर्ट

आज का सोना भाव आज भारत में सोने की कीमत में वृद्धि

RASHIFAL: आज का राशिफल

♈ मेष RASHIFAL: आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लागू TOP 10 CG: रायपुर में

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी