,

ग्वालियर: रिटायर्ड अधिकारी ने बाथरूम में लगाई आग, इलाज के दौरान मौत — CCTV में कैद पूरी वारदात

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर की बिरला नगर न्यू कॉलोनी नंबर-1 में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अकाउंटेंट जनरल (एजी) ऑफिस से रिटायर्ड 62 वर्षीय अधिकारी राजेन्द्र कुमार गगोलिया ने कथित रूप से खुद को आग लगाकर जान दे दी।

एक घंटे तक बाथरूम से नहीं निकले, बेटे ने वेंटिलेशन से देखा

शुक्रवार शाम राजेन्द्र कुमार नहाने के लिए बाथरूम गए, लेकिन करीब एक घंटे बाद भी बाहर नहीं आए। उनके बेटे हर्ष (31) ने आवाज लगाई, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उसने वेंटिलेशन विंडो से झांका तो पिता जली हुई हालत में फर्श पर पड़े थे। तुरंत दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर जलने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CCTV फुटेज में दिखी तैयारी

पुलिस जांच में घर पर लगे CCTV कैमरे खंगाले गए। फुटेज में मृतक घटना से पहले घर की छत पर बीड़ी पीते नजर आए। इसके बाद वे एक बोतल में पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ के साथ बाथरूम में गए। बोतल अंदर रखकर बाहर आए और फिर कुछ देर बाद वापस बाथरूम में प्रवेश किया। इसी दौरान घटना घटित हुई।

अस्पताल में भर्ती के बाद तोड़ा दम

परिवार के मुताबिक, घटना के बाद राजेन्द्र कुमार को आईसीयू के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बेहद नाजुक थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का शक

हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि CCTV फुटेज और घटनास्थल की परिस्थितियों से यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…