ग्वालियर में सतर्कता बढ़ी: अंबेडकर विवाद के बाद प्रशासन ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर उपजे विवाद के बाद भले ही दोनों पक्षों ने अपने आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी हो, लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन किसी भी जोखिम से बचने के लिए पूरी तरह सतर्क है। सोमवार रात से ही जिलेभर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, जिसे संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। विशेष रूप से थाटीपुर चौहान प्याऊ, मुरार फूल बाग और वकील अनिल मिश्रा के घर के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह स्वयं शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। दरअसल, 15 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर भीम आर्मी और सवर्ण समाज संगठनों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई थी। हालांकि बाद में दोनों ही पक्षों ने अपने आंदोलन स्थगित कर दिए, लेकिन प्रशासन अभी भी किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए अलर्ट मोड पर है।

गौरतलब है कि 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन के दौरान जिले में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें तीन दलित युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और पूरे संभाग में तनाव फैल गया था। इसी पृष्ठभूमि को देखते हुए इस बार प्रशासन कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता। मंगलवार शाम को वकील अनिल मिश्रा और उनके समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क पर टेंट लगाने की कोशिश भी की, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाइश देकर हटवा दिया। ग्वालियर फिलहाल सुरक्षा घेरे में बंद शहर की तरह नजर आ रहा है, और प्रशासन का उद्देश्य है कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रित बनी रहे।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में