Gwalior News: गौरव दिवस पर गूंजेगी कैलाश खेर की आवाज, तबला दिवस के साथ होगा सांस्कृतिक उत्सव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में 25 दिसंबर को तबला दिवस और ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके गायक कैलाश खेर अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति विभाग के माध्यम से इस कार्यक्रम के लिए उनकी प्रस्तुति को मंजूरी दी है।

File:Gwalior Vyapar Mela Pradhikaran Gate - panoramio - Gyanendra Singh  Chau….jpg - Wikimedia Commons

कार्यक्रम का आयोजन मेला मैदान में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। शास्त्रीय संगीत, घरानों और सुर साधना की परंपरा के लिए प्रसिद्ध ग्वालियर में यह आयोजन सांस्कृतिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित ग्वालियर गौरव दिवस को यह प्रस्तुति और यादगार बनाएगी।

कैलाश खेर की गायकी में लोक, सूफी, भक्ति और कव्वाली का अनूठा मेल देखने को मिलता है। उनकी आवाज श्रोताओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ती है। वे अब तक लगभग 18 भाषाओं में गीत गा चुके हैं और फिल्म जगत में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।

“तेरी दीवानी”, “अल्लाह के बंदे”, “बम लहरी”, “यूं ही चला चल राही” और “चांद सिफारिश” जैसे गीतों से उन्होंने हर वर्ग के संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है।

इस आयोजन के जरिए तबला दिवस पर भारतीय ताल वाद्य की परंपरा को सम्मान दिया जाएगा, वहीं ग्वालियर गौरव दिवस पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को संगीत और संस्कृति के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह कार्यक्रम ग्वालियर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को