Gwalior: मिंट स्टोन क्राफ्ट को मिला GI टैग, कारीगरों की बढ़ी मांग, आय और रोजगार को मिला नया संबल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior: शहर की पारंपरिक मिंट स्टोन क्राफ्ट और पेपर मेशी आर्ट को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग मिलने के बाद स्थानीय कारीगरों के लिए खुशखबरी सामने आई है। इस मान्यता से न सिर्फ इन कलाओं की पहचान मजबूत हुई है, बल्कि कारीगरों की आय और रोजगार के नए रास्ते भी खुले हैं। जीआई टैग का असर महज एक महीने के भीतर दिखाई देने लगा है।

मिंट स्टोन से तैयार स्मृति चिह्न और कलाकृतियां पहले से ही देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखती थीं। अब जीआई टैग मिलने के बाद इनकी मांग में तेजी आई है। मिंट स्टोन अपनी मजबूती, टिकाऊपन और बारीक नक्काशी के लिए जाना जाता है। इससे जुड़े करीब 800 से अधिक कारीगर परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने लगा है।

प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि ग्वालियर का स्टोन क्राफ्ट पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा चुका है। अब जीआई टैग मिलने से कलाकारों का उत्साह बढ़ा है और उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उनके अनुसार, टैग मिलने के बाद मिंट स्टोन उत्पादों की मांग में अचानक उछाल आया है।

दीपक विश्वकर्मा को अकेले ही 100 से अधिक नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। इनमें केंद्र और राज्य सरकार के बड़े कार्यक्रमों के लिए स्मृति चिह्न तैयार करने के ऑर्डर भी शामिल हैं। ये मोमेंटो देश-विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथियों और मंत्रियों को भेंट किए जाएंगे, जिन्हें स्थानीय कारीगर पारंपरिक हस्तकला से हाथों से तैयार कर रहे हैं।

जीआई टैग मिलने से ग्वालियर की मिंट स्टोन क्राफ्ट को नई पहचान मिली है और आने वाले समय में इससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को