GWALIOR: नशा मुक्त राष्ट्र को लेकर मैराथन 12 जनवरी को

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
GWALIOR: Marathon on 12th January for drug free nation

कहते हैं नशा; नाश की जड़ है। यही वजह है कि सरकार से लेकर विभिन्न संस्थाएं नशे से मुक्ति के लिये तमाम अभियान चलाते हैं। नशा, न केवल व्यक्ति को बर्बाद करता है बल्कि घर, परिवार और समाज को हानि पहुंचाता है। इसलिए समाज को नशे के खिलाफ जंग छेड़नी पड़ती है। ऐसे में नशा मुक्त ग्वालियर के लिये भी शासन प्रशासन ‘नशा मुक्त ग्वालियर अभियान’ के तहत मैराथन का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ की तमाम सामाजिक संगठन और संस्थाएं शामिल होंगीं। मैराथन के माध्यम से संदेश दिया जाएगा कि युवा नशे का त्याग कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।।। देखिये हमारी ये रिपोर्ट।

रविवार 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की 162 वी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक संगठनों एव संस्थाओं द्वारा आयोजित नशा मुक्त ग्वालियर अभियान के लिए विशाल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। अभियान को लेकर ग्वालियर के लोगों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को राज्य सूचना आयुक्त डॉ. उमाशंकर पचौरी, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, निगम आयुक्त अमन वैष्णव, एमिटी विश्वविद्यालय कुलगुरु आरएस तोमर, जीएसटी अपर आयुक्त प्रणेश गुप्ता सहित समाज के प्रबुद्ध जनों ने नशा मुक्त ग्वालियर अभियान के द्वारा आयोजित मैराथन में ग्वालियर वासियों से सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे का त्याग करते हुए नशा मुक्त ग्वालियर बनाने के लिए इस संदेश को जनमानस तक अच्छे ढंग से पहुँचाएं। जिससे हमारा समाज नशा मुक्त बन सके और हमारी वर्तमान एवं भविष्य की पीढ़ी अच्छे स्वास्थ्य और रचनात्मक कार्यों की ओर उन्मुख हो सके।

मैराथन के माध्यम से नशा मुक्त अभियान को लेकर ग्वालियर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण के लिये नशा मुक्त रहना जरूरी है। इसलिये सभी को ये संदेश है कि यदि आप नशे में लिप्त हैं तो उसे छोड़े। और राष्ट्र के निर्माण का संकल्प ले।

जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरण मैराथन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो ग्वालियर को नशामुक्त करने में विशेष पहल है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को नशा मुक्त बनाने के लिये हमारा आह्वान है कि ज्यादा से ज्यादा युवा इस मैराथन का हिस्सा बने। जिससे हम ग्वालियर को नशा मुक्त बनाने का अह्वान कर पाएंगे।

नशा मुक्त ग्वालियर के लिये मैराथन के आयोजन को लेकर एमिटी विश्वविद्यालय के कुलगुरू आरएस तोमर ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र इसमें मैराथन में सहभागिता करेंगे। उन्होंने शायराना अंदाज में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
आरएस तोमर, कुलगुरु, एमिटी विश्वविद्यालय

आपको बता दें कि 5 किलो मीटर लंबी मैराथन सुबह साढ़े आठ बजे ग्वालियर के जेसी मील स्कूल ग्राउंड से शुरू होगी। जो हजीरा, किला गेट, सेवानगर, फूलबाग होते हुए रानी लक्ष्मीबाई समाधि पर सम्पन्न होगी। मैराथन में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षिणक, खेल संगठनों के साथ ही मातृशक्ति एवं महानगर के प्रबुद्धजन शामिल होकर अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएंगें। मैराथन के बाद भी नशा मुक्त ग्वालियर अभियान के कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रबोधन, कैम्प, नुक्कड़ नाटक आदि चलते रहेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़

IPL 2026 में नया इतिहास , हैदराबाद ने मुंबई को हराकर रचा रिकॉर्ड

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. धार में दर्दनाक हादसा:

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की 10 प्रमुख खबरें

1. नई औद्योगिक नीति से निवेश में तेजी CG TOP 10: राज्य