Gwalior : नशेड़ी पोते की हैवानियत; 71 साल की दादी का दांतों से चबाया हाथ, मांस उखाड़ा, मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा में रिश्तों का कत्ल करने वाली यह वारदात हुई है। नशे में धुत पोते ने न केवल घर में उत्पाद मचाया, बल्कि बीच-बचाव करने आईं अपनी बुजुर्ग दादी को भी नहीं बख्शा।

Gwalior रोकने पर हुआ हिंसक: घर में मचाया तांडव

पीड़ित वृद्धा कलावती (71 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय पोता मनीष श्रीवास शराब और अन्य नशीले पदार्थों का आदी है। घटना की रात मनीष नशे की हालत में घर पहुँचा और अपने चाचा विनोद व चाची चेतना के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब चाचा-चाची ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उनके साथ धक्का-मुक्की की और घर का कीमती सामान फेंकना शुरू कर दिया।

Gwalior दांतों से चबाया हाथ, मौके से हुआ फरार

घर में मचे शोर-शराबे को सुनकर जब दादी कलावती अपने पोते मनीष को समझाने और शांत कराने पहुँचीं, तो आरोपी ने उन पर हमला बोल दिया। हैवानियत की हद पार करते हुए मनीष ने दादी का हाथ पकड़ा और उसे दांतों से इतनी जोर से काटा कि वृद्धा के हाथ का मांस उखड़ गया। लहूलुहान दादी की चीखें सुनकर जब पड़ोसी मदद के लिए दौड़े, तो आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला।

Gwalior पुलिस की कार्रवाई और तलाश जारी

परिजनों ने आनन-फानन में घायल कलावती को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इंदरगंज थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मनीष श्रीवास के खिलाफ:

  • मारपीट और गंभीर चोट पहुँचाने
  • जान से मारने की धमकी देने
  • और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

Read this: Faridabad Hammer Attack Arrest: फरीदाबाद में हथौड़ा अटैक के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके पर ही कराई परेड

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी