ग्वालियर: देर रात चली गोलियां, दो युवकों को बदमाशों ने बनाया निशाना; इलाके में मची दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर: देर रात चली गोलियां, दो युवकों को बदमाशों ने बनाया निशाना; इलाके में मची दहशत

Report By: Arvind Chauhan, Edit By: Mohit Jain

ग्वालियर के उपनगर क्षेत्र में देर रात गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने टारगेट करते हुए गोली मार दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद साथी को भी गोली लगी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पैसों के लेनदेन में हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पैसों के लेनदेन को लेकर टेरर दिखाते हुए हमला किया। घायलों की पहचान विजय गौर और हाकिम पाल के रूप में हुई है। बदमाशों ने विजय पर चार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके दाहिने हाथ में जा धंसी, जबकि हाकिम को पैर में गोली लगी।

सिविल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बढ़ाई जांच

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल युवक ने रिंकू कमरिया, छोटू यादव, अनिल यादव, मनीष यादव और जीतेंद्र यादव के नाम बताए हैं।

हिस्ट्रीशीटर रिंकू कमरिया पर शक

पुलिस के अनुसार, रिंकू कमरिया एक पुराना हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुका है। घटना स्थल से पुलिस को चले हुए कारतूस भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरी वारदात उपनगर ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र की है।

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल