ग्वालियर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: प्लास्टिक जलने से 20 फीट ऊंची उठीं लपटें, आसपास के घरों में आई दरारें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: प्लास्टिक जलने से 20 फीट ऊंची उठीं लपटें, आसपास के घरों में आई दरारें

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में रविवार रात एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक और पॉलीथिन से भरे इस गोदाम में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के दो मकानों की दीवारें गर्मी से चटक गईं और लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल की 12 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्लास्टिक और पॉलीथिन के कारण तेजी से फैली आग

बहोड़ापुर स्थित पवनसुत कॉलोनी में संजय गुप्ता के किराए पर लिए प्लॉट में यह गोदाम बनाया गया था। दीपावली से पहले यहां बड़ी मात्रा में पॉलीथिन, रबर और प्लास्टिक स्टोर किया गया था। रविवार शाम करीब 7 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गोदाम आग की चपेट में आ गया।

20 फीट ऊंची उठीं लपटें, दो मकानों की दीवारें चटकीं

20 फीट से ऊंची उठी आग की लपटें, मकानों की दीवार चटकीं, गोदाम में भरी थी  प्लास्टिक - दैनिक भास्कर | Dainik Bhaskar

गोदाम के पास बने दो मकान आग की गर्मी से प्रभावित हुए। दीवारें गर्म होने के कारण उनमें दरारें आ गईं। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और सभी अपने घरों से बाहर निकल आए।

12 दमकल गाड़ियों ने किया आग पर काबू

दमकल विभाग को सूचना मिलते ही 12 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। रात 10 बजे तक करीब 80 फीसदी आग पर काबू पाया जा चुका था। पॉलीथिन और प्लास्टिक के कारण आग लगातार सुलगती रही।

एयरफोर्स स्टेशन और मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया से मांगी गई मदद

आग इतनी भयावह थी कि नगर निगम ने मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया और एयरफोर्स स्टेशन को फायर ब्रिगेड भेजने का अनुरोध किया। हालांकि बाद में आग नियंत्रण में आने पर उन्हें वापस बुला लिया गया।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात

एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, चारों सीएसपी और फायर ब्रिगेड विभाग के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम ने दीवार तोड़कर अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आग के बाद दहशत में अपने-अपने घरों से बाहर खड़े लोग

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम मालिक को पहले भी चेताया गया था। रिहायशी इलाके में प्लास्टिक और रबर स्टोर करने पर लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।

एएसपी अनु बेनीवाल ने कहा “समय रहते आग पर काबू पाया”

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया,

“यह आग रिहायशी इलाके में लगी थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।”

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल