ग्वालियर में नकली सोना गिरवी रखकर लिया 2.14 लाख का लोन, 5 साल बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में नकली सोना गिरवी रखकर लिया 2.14 लाख का लोन, 5 साल बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

ग्वालियर। डीडी नगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में एक महिला ने नकली सोना गिरवी रखकर 2.14 लाख रुपए का गोल्ड लोन ले लिया। बैंक ने सोने की जांच तीन बार कराई, लेकिन हर बार रिपोर्ट में सोना असली बताया गया। महिला ने इसके बाद एक भी किस्त जमा नहीं की। जब बैंक ने सोने की दोबारा जांच कराई तो पूरा मामला फर्जी निकला। सोने पर 22 कैरेट की परत चढ़ी थी और अंदर धातु 16 कैरेट से भी कम निकली।

ज्वेलर्स ने बताया था असली, बैंक ने दे दिया लोन

महाराजपुरा निवासी पूनम सिरोलिया पत्नी योगेश सिरोलिया ने 30 सितंबर 2020 को इंडियन ओवरसीज बैंक, डीडी नगर शाखा से गोल्ड लोन के लिए आवेदन दिया था। बैंक ने अनुबंधित बीपी ज्वेलर्स को सोने की जांच के लिए बुलाया। ज्वेलर सोमनाथ सोनी ने गहनों को 22 कैरेट हॉलमार्क वाला असली सोना बताया। इसके बाद बैंक ने पूनम को ₹2,14,800 का लोन स्वीकृत कर दिया।

जब बैंक को हुआ शक, खुली पोल

लोन मिलने के बाद महिला ने एक भी किस्त नहीं भरी।\कई नोटिस भेजे जाने के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ, तब बैंक ने गिरवी रखे सोने की दोबारा जांच कराई।इस बार रिपोर्ट में सामने आया कि गहनों पर सोने की मोटी परत चढ़ाई गई थी, जिससे असली धातु की पहचान नहीं हो पाई थी। असल में गहनों की शुद्धता 16 कैरेट से भी कम थी।

पुलिस ने की टालमटोल, फिर कोर्ट से मिला न्याय

नकली सोना मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद बैंक ने पूनम सिरोलिया, बीपी ज्वेलर्स और उस समय के गोल्ड लोन अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने महाराजपुरा पुलिस को तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

जांच अब सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई

आदेश मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।सब इंस्पेक्टर राजीव सिंह सोलंकी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि “मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, बैंक दस्तावेज और ज्वेलरी रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं।”

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल