Gwalior Cyber Fraud: ई-चालान के नाम पर APK लिंक भेजकर रेस्टोरेंट संचालक से 99,850 रुपये की ठगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior Cyber Fraud

Gwalior Cyber Fraud: ग्वालियर में साइबर ठगों ने एम-परिवहन ई-चालान के नाम पर एक रेस्टोरेंट संचालक को निशाना बनाया। व्हाट्सएप पर आई APK फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही दिनों में बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gwalior Cyber Fraud: आरटीओ के नाम से आई फाइल, गाड़ी नंबर भी लिखा था

हजीरा थाना क्षेत्र की न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी, चार शहर का नाका निवासी 39 वर्षीय शैलेन्द्र बैस चार शहर का नाका स्थित ‘राधव’ रेस्टोरेंट के संचालक हैं। 25 नवंबर को तबीयत खराब होने के कारण वे घर पर थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ के नाम से एम-परिवहन ई-चालान की APK फाइल आई, जिसमें उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज था। भरोसा होने पर उन्होंने फाइल ओपन कर ली, जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया।

Gwalior Cyber Fraud

Gwalior Cyber Fraud: चार दिन बाद खाते से निकले 99,850 रुपये

फाइल खोलने के करीब चार दिन बाद जब शैलेन्द्र बैस दतिया के पीतांबरा पीठ में दर्शन के लिए गए थे, तभी उनके मोबाइल पर बैंक से दो मैसेज आए। मैसेज चेक करने पर पता चला कि उनके खाते से दो बार में 49,950 रुपये और 49,900 रुपये निकाल लिए गए हैं। कुल 99,850 रुपये की ठगी हो चुकी थी।

Gwalior Cyber Fraud: तुरंत खाता ब्लॉक, पुलिस में शिकायत

ठगी का पता चलते ही पीड़ित तुरंत ICICI बैंक की तानसेन नगर शाखा पहुंचे और अपना खाता ब्लॉक कराया। इसके बाद ई-जीरो पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और हजीरा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर फ्रॉड का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gwalior Cyber Fraud: पुलिस की अपील – अनजान APK फाइल न खोलें

सीएसपी रोबिन जैन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को ओपन न करें। इस तरह की फाइलों के जरिए साइबर ठग मोबाइल हैक कर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इसी तरह की ठगी के कई मामले सामने आए हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप