Gwalior Cyber Fraud Case: ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चीन-नाइजीरिया से जुड़े दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Digital Arrest Cyber Fraud

Gwalior Cyber Fraud Case: मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के दो बड़े मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। ये आरोपी चीन, नाइजीरिया और कैमरून में बैठे साइबर अपराधियों के सीधे संपर्क में थे और भारत में ठगी की रकम को विदेश भेजने का काम कर रहे थे। इस मामले में पहले ही गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Gwalior Cyber Fraud Case: गुजरात और राजस्थान के आरोपी ग्वालियर से चला रहे थे नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेंद्र पटेल निवासी गांधीनगर (गुजरात) और मुकेश चौधरी निवासी सिरोही (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्वालियर में रहकर पूरे साइबर ठगी नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

म्यूल अकाउंट बेचकर करते थे साइबर ठगी में मदद

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह गिरोह चीन और नाइजीरिया के साइबर ठगों को ‘म्यूल अकाउंट’ उपलब्ध कराता था। इन्हीं खातों में भारत में की गई साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी 10 प्रतिशत कमीशन काटकर शेष राशि विदेश भेज देते थे।

Gwalior Cyber Fraud Case

क्रिप्टो करेंसी के जरिए विदेश भेजी जाती थी ठगी की रकम

एसडीओपी बेहट मनीष यादव के अनुसार, आरोपी डिजिटल अरेस्ट, शेयर बाजार में मोटे मुनाफे और अन्य ऑनलाइन लालच देकर लोगों को ठगते थे। ठगी से प्राप्त रकम से यूएसडीटी जैसी क्रिप्टो करेंसी खरीदी जाती थी, जिसे बाइनेंस और अन्य एप के जरिए विदेश में बैठे ठगों के वॉलेट में ट्रांसफर किया जाता था।

Gwalior Cyber Fraud Case: 23 दिसंबर को कियोस्क सेंटर पर छापे से खुला नेटवर्क

पुलिस ने 23 दिसंबर को एक कियोस्क सेंटर पर दबिश देकर गिरोह से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया था। गहन पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर ही इन दो मास्टरमाइंड तक पुलिस पहुंच सकी। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Gwalior Cyber Fraud Case

यह खबर भी पढ़ें: MP News 13-01-2026: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior Cyber Fraud Case: पुलिस की अपील: डिजिटल अरेस्ट और शेयर बाजार के झांसे से बचें

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट, शेयर बाजार में मुनाफे और ऑनलाइन कॉल के जरिए किए जाने वाले लालच से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल या ट्रांजेक्शन की तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल