ग्वालियर: प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने छोटे भाई पर तानी पिस्टल, जान बाल-बाल बची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों के बीच गंभीर झगड़ा हुआ। बड़े भाई ने छोटे भाई और उसके साथियों पर हमला किया, जिसमें पिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया। घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन मामला गंभीर था।

शुक्रवार रात करीब 12 बजे गिरवाई में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय शिवप्रकाश बाबूलाल कुशवाह अपने साथियों तुलसीराम कुशवाह, पहाड़ सिंह और बालाराम कुशवाह के साथ प्रॉपर्टी साइट पर बनी कुठरिया में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई, रिटायर्ड एयरफोर्स एमआईएस अधिकारी, प्रकाश कुशवाह वहां पहुंचे और हाथ में पिस्टल लिए आते ही गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ितों के अनुसार, प्रकाश कुशवाह ने सबसे पहले खाना खा रहे छोटे भाई और साथियों के सब्जी के भगोने में लात मारी और जब विरोध हुआ तो सीधे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने शिवप्रकाश कुशवाह पर पिस्टल तान दी और ट्रिगर दबा दिया। लेकिन शिवप्रकाश समय रहते हट गए, जिससे गोली दीवार में जाकर लगी। हमलावर ने दौड़ते हुए एक और गोली भी चलाई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

घायल शिवप्रकाश ने बताया कि विवाद की वजह प्रॉपर्टी में पार्टनरशिप को लेकर बड़े भाई की नाराजगी थी। कुछ दिन पहले उन्होंने चार प्लॉट 1100 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के रेट में खरीदे थे और अपने दोस्त को पार्टनर बनाया था, जिससे प्रकाश कुशवाह खफा थे।

पुलिस ने मामले में मारपीट और फायरिंग का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पिस्टल भी बरामद की गई है।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक