,

ग्वालियर: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब, हाल बेहाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब, हाल बेहाल

ग्वालियर में शादियों का सीजन अपने चरम पर है, जिसके कारण शहर में आने-जाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सहालग के चलते रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुख्य सड़कों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का इतना बड़ा जमावड़ा देखने को मिला कि प्लेटफॉर्म पर खड़े होने तक की जगह नहीं बची।

शहर में बड़ी संख्या में लोग शादियों और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आ-जा रहे हैं। यात्रा के लिए रेलवे सबसे सुविधाजनक विकल्प होने से स्टेशन पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। स्थिति ऐसी है कि ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय हादसे की आशंका तक बनी रहती है।

निर्माण कार्य से बढ़ी दिक्कतें
ग्वालियर स्टेशन पर इस समय पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन का बड़ा हिस्सा निर्माणाधीन होने के कारण यात्रियों को बैठने की पर्याप्त जगह नहीं मिल रही और फर्श पर चल रहे कार्य से गंदगी भी बढ़ गई है। यात्री मजबूरी में खड़े होकर ही अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति
सहालग के कारण शाम के समय शहर की कई सड़कों पर जाम आम हो गया है। मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो जाती है, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव से यातायात पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति