Gwalior: अधिवक्ता मृत्युंजय चौहान मामले में महिला पुलिस अधिकारी की अग्रिम जमानत खारिज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

कोर्ट ने खारिज किया जमानत आवेदन

Gwalior : शहर के चर्चित अधिवक्ता मृत्युंजय चौहान आत्महत्या मामले में मुरैना की पदस्थ महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति जादौन का अग्रिम जमानत आवेदन जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि किसी को आत्महत्या के लिए उकसाना गंभीर अपराध है, और जब यह अपराध एक पुलिस अधिकारी द्वारा किया जाए तो इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है।

आरोपी की जांच में सहयोग न देने का आरोप

Gwalior कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि अभी तक आरोपी महिला पुलिस अधिकारी मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। ऐसे में कानून सभी के लिए समान है और यही कारण रहा कि प्रीति जादौन का जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया। इस मामले में प्रीति जादौन और आरक्षक अराफात खान के खिलाफ गोला का मंदिर थाने में वकील को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज है।

घटना की पृष्ठभूमि

Gwalior अधिवक्ता मृत्युंजय चौहान ने 15 दिसंबर को अपने गोला का मंदिर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दो दिन पहले मृत्युंजय मुरैना गए थे, जहां वे अपनी लिव-इन पार्टनर प्रीति जादौन से मिलने पहुंचे। आरोप है कि वहां प्रीति जादौन और अराफात खान ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद मृत्युंजय सिविल लाइन थाने गए, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। प्रीति और मृत्युंजय की शादी 30 दिसंबर को होने वाली थी और दोनों 5 साल से संबंध में थे। फिलहाल, प्रीति जादौन और आरक्षक अराफात खान फरार हैं।

Read this: Sagar : सुरखी नगर में लगातार चोरी से लोग परेशान, नगर बंद और धरना

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं