,

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी सफलता: सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाला गैंगस्टर सुनील सरधनिया गिरफ्तार

संवाददाता: अनुज पांचाल

गुरुग्राम: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कुख्यात गैंगस्टर सुनील उर्फ़ सरधनिया को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने उसे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से उस वक्त दबोचा, जब वह विदेश से भारत लौटा। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनील सरधनिया लंबे समय से विदेश में बैठकर गैंग चला रहा था और गैंगस्टर दीपक नांदल के साथ मिलकर अपराधियों को फंडिंग, हथियार और निर्देश देता था।

कई संगीन वारदातों में शामिल

सुनील सरधनिया पर बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की हत्या, और सेक्टर-45 में MNR बिल्डर ऑफिस के बाहर गोलीबारी जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। इसके अलावा उस पर फिरौती, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

फर्जी पासपोर्ट से भागा था विदेश

डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम करण गोयल के मुताबिक,

“सुनील सरधनिया 2024 में फर्जी पासपोर्ट के ज़रिए देश से भागकर पहले दुबई और फिर मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका पहुंच गया था। गुरुग्राम पुलिस को उसके भारत लौटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।”

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की अर्जी दी है ताकि उससे नेटवर्क और हथियार सप्लाई चैन के बारे में पूछताछ की जा सके।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…