,

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनियाभर के मेहमान देखेंगे प्रदेश का कौशल

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP News

लखनऊ, 23 सितंबर। उत्तर प्रदेश की बढ़ती कौशल क्षमता और नवाचार अब विश्व के सामने अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2.0, 25 से 29 सितंबर 2024 के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करना है, जहां कौशल, हुनर, रोजगार और उद्यमिता के प्रमुख सेक्टर्स की गतिविधियों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

प्रदेश के उभरते कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मिलेगी
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत कई विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की इकाईयों आईटीआई और उप्र कौशल विकास मिशन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष पवेलियन तैयार किया गया है, जिसमें 09 विशिष्ट कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से, आगंतुकों को प्रदेश के उभरते कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

हुनर को मिलेगी पहचान
उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश के युवाओं को वैश्विक मंच पर लाने का माध्यम है, बल्कि उनके हुनर को दुनिया के सामने पेश करने का भी एक अनूठा अवसर है। हम इस मंच के जरिए प्रदेश की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ