GT VS RR: आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला आज 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में यह मैदान पर पहला मैच होगा। गुजरात टाइटंस को अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत के साथ इस मैच में उतर रही है।
GT VS RR: दोनों टीमों की नजर जीत पर
गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
GT VS RR: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। हालांकि, यहां बल्लेबाजों को थोड़ी ज्यादा मदद मिलती है क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बाउंस भी बेहतर रहता है। इसी वजह से इस मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने की संभावना है।

अब तक इस मैदान पर आईपीएल के 44 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम दोनों ने 22-22 मैच जीते हैं। इससे साफ है कि यहां टॉस का असर ज्यादा नहीं रहता और मुकाबला संतुलित रहता है।
GT VS RR: गुजरात टाइटंस की संभावित टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, आर साई किशोर, ईशांत शर्मा, लूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु सहित अन्य खिलाड़ी।
GT VS RR: राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, डोनोवन फरेरा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह चरक, शुभम दुबे, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला सहित अन्य खिलाड़ी।
GT VS RR: मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच
दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। जहां गुजरात वापसी करना चाहेगी, वहीं राजस्थान अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। क्रिकेट फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है।
READ ALSO: PBKS beats CSK: 200+ रन बनाने के बाद भी CSK को झेलनी पड़ी हार, पंजाब किंग्स की शानदार जीत





