धार जिले के गंधवानी थाना अंतर्गत ग्राम बिलदा में पटाखा अग्निकांड की ग्राउंड रिपोर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत

धार: जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र में 17 सितंबर 2025 को ग्राम बिलदा के हाट बाजार में एक भीषण पटाखा अग्निकांड ने तहलका मचा दिया। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में लगभग 50 दुकानें, तीन रिहायशी मकान और दर्जनों दोपहिया वाहन आग की भेंट चढ़ गए। इस हादसे में छह से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका उपचार धार अस्पताल में प्रशासन की निगरानी में किया जा रहा है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को इंदौर रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह अग्निकांड हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, अवैध पटाखा दुकानों को रिहायशी इलाके में लगाना विरोध के बावजूद जारी रखा गया था। घटना के समय हाट बाजार में प्रशासन की उपस्थिति नहीं थी और पुलिस सहायता केंद्र में ताले लगे हुए थे, यानी एक भी पुलिस जवान ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इस मामले में गंधवानी के राजस्व अधिकारी मुकेश मालवीय ने फोन पर कहा कि वे फील्ड में हैं और वर्जन देने के अधिकृत नहीं हैं।

पटाखा अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हुआ। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अवैध रूप से संचालित पटाखा दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम बिलदा में इस घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।

यह हादसा प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण हुआ माना जा रहा है, और यह घटना स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा प्रबंधन और अवैध व्यापार पर कड़ी चेतावनी के रूप में सामने आई है। घटना ने न केवल लोगों के जीवन और संपत्ति को नुकसान पहुँचाया, बल्कि स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में