ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Green energy is the strongest pillar of nation's development: Chief Minister Dr. Yadav

हरित ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र के विकास के लिए हर निवेशक और कम्पनियों का मध्यप्रदेश में दिल से है स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक तकनीकों, ऊर्जा संरक्षण प्रणालियों और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का बारीकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीन एनर्जी आज राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ बनती जा रही है। ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन और इसके एक्सप्लोरेशन की दिशा में ग्रीनको समूह का योगदान अनुकरणीय और सराहनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कम्पनी के अधिकारियों के साथ हुई सौजन्य बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ग्रीन एंड रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में हो रही ऐतिहासिक प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज हरित ऊर्जा उत्पादन में वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। मध्यप्रदेश इस मामले में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन में निवेश की असीम संभावनाएं उपलब्ध हैं। इस दिशा में हमारी सरकार भी बड़े से बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर के विकास और विस्तार के लिए मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आने वाले हर समूह और हर कंपनी का हम दिल से स्वागत करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हैदराबाद प्रवास इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इससे राज्य में हरित ऊर्जा उत्पादन, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अब नई तेजी आएगी। मध्यप्रदेश और ग्रीनको समूह के बीच परस्पर सहयोग की यह संभावित पहल मध्यप्रदेश को हरित ऊर्जा उत्पादन के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कंपनी के ग्रुप सीईओ एवं प्रबंध निदेशक श्री अनिल चैनमला शेट्टी ने कम्पनी द्वारा पूरे देश में संचालित हरित ऊर्जा परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी कम्पनी मध्यप्रदेश में भी अपने बिजनेस का विस्तार और निवेश बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि ग्रीनको समूह ने मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर हरित ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की संभावना व्यक्त की हैं। इनमें 100 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता, ग्रीन हाइड्रोजन क्लस्टर, बायो-रिफाइनरी प्लांट्स, 2G इथेनॉल, मेथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) उत्पादन जैसे उन्नत प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ग्रीनको कंपनी मुख्यालय भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, एमडी एमपीआईडीसी एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री चंद्रमौली शुक्ला सहित ग्रीनको कम्पनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल