नागा संन्यासियों का वो सबसे धनवान अखाड़ा, जिसका महाकुंभ में हुआ भव्य प्रवेश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Grand entry of Shri Panchayati Akhara Maha Nirvani took place in the cantonment area of ​​Maha Kumbh.

महाकुम्भ क्षेत्र में सनातन धर्म के ध्वज वाहक अखाड़ों के प्रवेश का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी ने राजसी वैभव के साथ छावनी क्षेत्र में प्रवेश किया। शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर संतों का भव्य स्वागत किया गया। कुम्भ मेला प्रशासन की तरफ से भी अखाड़े के महात्माओं का स्वागत किया गया।

नागा संन्यासियों और महा मंडलेश्वरों की फौज लेकर छावनी क्षेत्र में महा निर्वाणी अखाड़े ने किया प्रवेश
सनातन धर्म के 13 अखाड़ों में सबसे धनवान कहे जाने वाले श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी ने छावनी क्षेत्र में प्रवेश किया। अलोपी बाग के निकट स्थित महा निर्वाणी अखाड़े की स्थानीय छावनी से अखाड़े का भव्य जुलूस उठा। सबसे पहले महा मंडलेश्वर पद का सृजन करने वाले इस अखाड़े में इस समय 67 महा मंडलेश्वर हैं। अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा में भी इसकी झलक देखने को मिली। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी की अगुवाई में यह छावनी प्रवेश यात्रा शुरू हुई जिसमें आगे आगे अखाड़े के इष्ट भगवान कपिल जी का रथ चल रहा था, जिसके बाद आचार्य महामंडलेश्वर का भव्य रथ श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहा था।

नारी शक्ति को तरजीह देने वाले अखाड़े में दिखी नारी शक्ति की झलक
नारी शक्ति को महा निर्वाणी अखाड़ा ने हमेशा विशिष्ट स्थान दिया है। अखाड़ों में मातृ शक्ति को स्थान भी सबसे पहले महा निर्वाणी अखाड़ा ने दिया। अखाड़ा के सचिव महंत जमुना पुरी बताते है कि साध्वी गीता भारती को अखाड़ों की पहली महा मंडलेश्वर होने का स्थान प्राप्त है जो उन्हें 1962 में प्रदान किया गया था। निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी हरि हरानंद जी की शिष्या संतोष पुरी तीन साल की उम्र में अखाड़े में शामिल हुई और उन्हें ही यह उपलब्धि हासिल है। दस साल की उम्र में वह गीता का प्रवचन करती थी जिसके कारण राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें गीता भारती का नाम दिया और संतोष पुरी अब संतोष पुरी से गीता भारती बन गई। छावनी प्रवेश यात्रा में भी इसकी झलक देखने को मिली जिसमें चार महिला मंडलेश्वर भी शामिल हुई। यात्रा में वीरांगना वाहिनी सोजत की झांकी में भी इसकी झलक देखने को मिली। छावनी यात्रा में पर्यावरण संरक्षण के कई प्रतीक भी साथ चल रहे थे। पांच किमी लंबा सफर तय करके शाम को अखाड़े ने छावनी में प्रवेश किया।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

अभिमन्यु ईश्वरन ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जड़ी शानदार पारी, शतक से चूके

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में

अभिमन्यु ईश्वरन ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जड़ी शानदार पारी, शतक से चूके

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में

दिल्ली दिलशाद गार्डन में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत

दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं थमने

मेघालय हनीमून मर्डर केस: पत्नी सोनम की गिरफ्तारी से खुला बड़ा राज

इंदौर से मेघालय हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की रहस्यमय हत्या के

झारखंड में 10 से 13 जून तक तेज बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रांची: झारखंड में मानसून की दस्तक करीब है। मौसम विभाग ने 10

पाकिस्तान का आदमपुर एयरबेस पर Su-30 हमला दावा फर्जी, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला

10 जून को लॉन्च: शुभांशु शुक्ला बनेंगे राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय

ग्रुप कैप्टन शुभांशु "गुंजन" शुक्ला अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा पर निकलने वाले

इंदौर राजा हत्याकांड: पत्नी ने कराई हत्या, सोनम समेत चार गिरफ्तार

📰 मामले की बड़ी बातें 🕵️ हत्या की साजिश में पत्नी की

9 जून 2025 के टॉप शेयर बाजार अपडेट: HDFC बैंक, सुजलॉन एनर्जी, टाटा स्टील, BEL और MCX पर रहेगी नजर

📈 बाजार की स्थिति: सप्ताह सकारात्मक रूप से समाप्त पिछले सप्ताह भारतीय

ग्वालियर: कांग्रेस नेता के ऑफिस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

📌 घटना की मुख्य बातें 🔍 क्या है पूरा मामला? ग्वालियर के

झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 9 जून 2025 की टॉप ब्रेकिंग न्यूज | Jharkhand News

झारखंड में 9 जून 2025 का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा

छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें: 9 जून 2025 | CG Top 25 News in Hindi Today

🔷 1. भूपेंद्र क्लब में चला प्रशासनिक बुलडोजर, 23 अवैध दुकानें तोड़ी

9 जून 2025: मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें | इंदौर से जबलपुर तक हर जिले की टॉप अपडेट

🔴 1. इंदौर में कोरोना का खतरा दोबारा! प्रशासन हुआ अलर्ट इंदौर

9 जून 2025 राशिफल: जानिए आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं?आज का दिन आपके लिए क्या

IPL 2025 के बाद कौन है अमीर टीम ओनर – प्रीति जिंटा या कव्या मारन? जानें नेट वर्थ तुलना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ क्रिकेट का त्योहार नहीं, बल्कि ग्लैमर, बिजनेस

एमपीएल 2025 ग्वालियर: इस बार एंट्री फ्री नहीं, सिर्फ ₹50 में मिलेगा टिकट – जानें पूरी डिटेल

ग्वालियर: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! एमपीएल (MPL) 2025 एक बार फिर

बाबा बागेश्वर का ऑस्ट्रेलिया में बड़ा बयान: “हिंदू एक नहीं हुए तो विलुप्त हो जाएंगे”, दिया एकता का मंत्र

BY: Yoganand Shrivastva ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया) – छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर

ICICI बैंक से 30 करोड़ की ठगी: अमेरिका से डिपोर्ट हुआ मुख्य आरोपी अंगद पाल सिंह

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 30 करोड़ रुपये की

भोपाल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए AAI की नई प्रोत्साहन योजना

भोपाल: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे