BY: Yoganand Shrivastva
भोपाल | राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को राजभवन परिसर में चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से गेट क्रमांक एक और मंदिर पुनर्निर्माण परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव भी मौजूद रहे।
राज्यपाल सुबह निर्माणाधीन मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से चर्चा कर प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
परियोजना विवरण:
- मंदिर सुदृढ़ीकरण के तहत 2700 वर्गफुट का मंदिर हॉल,
1120 वर्गफुट का भोजन शाला और भंडारा कक्ष,
तथा 560 वर्गफुट में रसोईघर का निर्माण। - कुल लागत: ₹84,13,000
- सिविल कार्य: ₹76,96,000
- इलेक्ट्रिकल कार्य: ₹7,16,000
राज्यपाल ने इसके बाद गेट क्रमांक एक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





