,

Government Office Delay: बिलासपुर में अनोखा विरोध, फाइल न मिलने से परेशान युवक ने मैडम के टेबल पर डाले बादाम

Government Office Delay

Government Office Delay: एक साल से दफ्तर के चक्कर, नामांतरण नहीं होने पर युवक ने जताया अनोखा विरोध

Government Office Delay: बिलासपुर में शासकीय कार्यालय की लापरवाही से त्रस्त एक युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। युवक पिछले एक साल से अपनी फाइल के लिए लगातार चक्कर काट रहा था, लेकिन हर बार उसे “फाइल नहीं मिल रही” कहकर लौटा दिया जाता था।

जानकारी के अनुसार, युवक ने EWS श्रेणी के एक मकान को री-सेल में खरीदा था और विधिवत रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण के लिए सभी जरूरी दस्तावेज हाउसिंग बोर्ड कार्यालय, अभिलाषा परिसर तिफरा में जमा किए थे। बावजूद इसके, एक साल बीत जाने के बाद भी न तो नामांतरण हुआ और न ही फाइल का कोई अता-पता मिला।

Government Office Delay: टेबल पर बादाम रखकर कहा—“खाइए, याद आए तो बता दीजिए फाइल कहां है”

लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर युवक ने संबंधित प्रभारी महिला कर्मचारी के टेबल पर बादाम बिखेर दिए और व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि “मैडम, बादाम खाइए, इससे याददाश्त बढ़ेगी। जब याद आ जाए कि मेरी फाइल कहां है, तो बता दीजिए।”

read also: Sheikhpura : थ्रेसर हटाने के विवाद में खूनी खेल; दो भाइयों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत, 5 हिरासत में

Government Office Delay: युवक के इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि यह घटना सत्य है, तो यह Government Office Delay और शासकीय कार्यों में लापरवाही को उजागर करती है। साथ ही यह आम लोगों की उस हताशा को भी दिखाती है, जो लंबे समय तक दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद सामने आती है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…