भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। आज 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी है। इस मौके पर भोपाल शहर में सरकारी छुट्टी रहेगी, जिससे सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, ग्रामीण इलाकों जैसे बैरसिया में छुट्टी का प्रावधान नहीं है।

बरकतउल्ला भवन (सेंट्रल लाइब्रेरी) में आज सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। सभा में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और विभिन्न धर्मगुरुओं द्वारा धर्मग्रंथों का पाठ किया जाएगा।

गैस त्रासदी का इतिहास

भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर 1984 की रात को हुई थी। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के एक टैंक से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ, जिससे फैक्ट्री के आसपास के इलाके में भयंकर भगदड़ और मौतें हुईं। हादसे की रात लाशें चारों ओर बिछ गईं और लोगों को चीख-पुकार में अपना बचाव करना मुश्किल हो गया। धुंध इतनी घनी थी कि आसपास के लोगों को एक-दूसरे को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।इस त्रासदी में कई परिवारों ने अपने प्रियजन खो दिए, तो कई लोगों ने अपनी तीन पीढ़ियों को एक साथ खोने का दर्द सहा। आज भी 41 साल बाद इस हादसे का दर्द लोगों की यादों में ताजा है।

श्रद्धांजलि और मोमबत्ती रैली

मंगलवार की शाम को भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। संभावना ट्रस्ट क्लिनिक ने मोमबत्ती रैली निकाली, जबकि भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन ने शाहजहानी पार्क से मशाल-कैंडिल जुलूस का आयोजन किया।संगठन के संयोजक शावर खान ने बताया कि गैस कांड भले ही 41 साल पहले हुआ, लेकिन प्रभावित लोग आज भी इसकी भयानक छाया झेल रहे हैं। फैक्ट्री के जहरीले कचरे की वजह से आसपास के 5 किलोमीटर तक का पानी दूषित है, जिससे हजारों लोग गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। शावर खान ने सरकार से अपील की कि पीड़ितों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर ध्यान दिया जाए और उन्हें पांच गुना मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे बेहतर जीवन यापन कर सकें।

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल