Report: Arun kumar
तीसरी मंजिल के पूजा घर में लगी आग
gorakhpur उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रेल विहार फेस-3 में मंगलवार तड़के संजीत श्रीवास्तव के तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर बने पूजा घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने सो रहे परिवार को दरवाजा खटखटाकर और कॉल बेल बजाकर जगाया।

परिवार ने देखा आग का विकराल रूप
gorakhpur आग लगने की जानकारी होते ही संजीत श्रीवास्तव और उनका परिवार तत्काल बाहर निकला। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और धुआँ नीचे की मंजिल तक फैल चुका था। पड़ोसियों और पुलिस के सहयोग से परिवार सुरक्षित बाहर आया।

दमकल की मदद से आग पर काबू
gorakhpur सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया और किसी जान-माल के नुकसान को रोकने में सफलता हासिल की।
Read this: BJP AND CPC MEETING : कांग्रेस का आरोप, BJP और चीन के बीच क्या चल रहा है गुप्त संवाद ?





